{"_id":"6a7b06c939e06801640aba24","slug":"mediation-nation-30-campaign-launched-to-resolve-pending-cases-mandi-news-c-90-1-mnd1027-208640-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लंबित मुकदमों के समाधान के लिए मध्यस्थता राष्ट्र 3.0 अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लंबित मुकदमों के समाधान के लिए मध्यस्थता राष्ट्र 3.0 अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपनीय, सस्ती और सुलभ न्याय प्रणाली का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में लंबे समय से लंबित मुकदमों और आपसी विवादों के त्वरित व शांतिपूर्ण समाधान के लिए ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के तहत यह अभियान जिला एवं तालुका न्यायालयों में चलाया जाएगा। अभियान में वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन चालान, उपभोक्ता व वाणिज्यिक मामले समेत समझौता योग्य सिविल और आपराधिक मामलों को मध्यस्थता के लिए चुना जा रहा है। अभियान लंबित मामलों के समाधान तक जारी रहेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कायस्थ ने बताया कि मध्यस्थता गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली प्रक्रिया है। प्रशिक्षित मध्यस्थ दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने में मदद करता है। उन्होंने लोगों से लंबित विवादों के शीघ्र समाधान के लिए योजना का लाभ उठाने की अपील की।