फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shaped a future by winning medals at the National Games; now serving the nation.

Mandi News: राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर संवारा भविष्य, अब कर रहीं देश सेवा

Tue, 11 Aug 2026 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Shaped a future by winning medals at the National Games; now serving the nation.
2016 से 2022 तक राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में रहा शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। किसान परिवार की बेटी आस्था ठाकुर ने एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के बाद अब देश सेवा का रास्ता चुना है। 2016 से 2022 तक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने वाली आस्था का वर्ष 2024 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में चयन हुआ। वर्तमान में वह अरुणाचल प्रदेश के बालुयुंग में सेवाएं दे रही हैं। किन्नौर जिले के कल्पा गांव की रहने वाली आस्था ने राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। जोगिंद्रनगर में खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा। आस्था के पिता देवी सिंह और माता सुनीता देवी ने बताया कि तीन बेटियों में मंझली आस्था ने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया। प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने कहा कि कठिन परिस्थितियां भी आस्था के हौसले को नहीं डिगा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed