{"_id":"6a7b08b6121e0025ea033618","slug":"electricity-board-employees-wore-black-badges-to-demand-promotions-mandi-news-c-90-1-mnd1021-208616-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पदोन्नति की मांग को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने लगाए काले बिल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पदोन्नति की मांग को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने लगाए काले बिल्ले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन तक शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने का एलान, बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पदोन्नति और वरिष्ठता से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने मंगलवार से काले बिल्ले लगाकर विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि 10 दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब 15 दिन तक कार्यस्थल पर काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला मंडी तकनीकी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष तनुज शर्मा और जिला सचिव प्रताप ठाकुर ने कहा कि नॉन-आईटीआई और आईटीआई होल्डर तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति व वरिष्ठता से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारी करीब दो वर्षों से सरकार और बोर्ड प्रबंधन के समक्ष मांगें उठा रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विरोध के दौरान कर्मचारी अपने नियमित दायित्व निभाते रहेंगे और बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। 15 दिन बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।