सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand raised to exclude Daundhi ward from the Municipal Corporation

Mandi News: दौंधी वार्ड को नगर निगम से बाहर करने की उठाई मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to exclude Daundhi ward from the Municipal Corporation
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के दौंधी वार्ड के बाशिंदों ने एक बार फिर उन्हें निगम से बाहर करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम के दायरे में आने के बाद उन पर विभिन्न टैक्सों का बोझ बढ़ गया है। वे इन टैक्सों को देने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। ऐसे में उन्हें नगर निगम से बाहर किया जाए।
Trending Videos

सोमवार को यह मांग वार्ड नंबर 15 दौंधी के लोगों ने उठाई और एक प्रतिनिधिमंडल एडीसी मंडी से भी मिला। उनके माध्यम से एक ज्ञापन सरकार को प्रेषित किया। वार्ड निवासी माया देवी, शांता देवी और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें चाहल पंचायत को तोड़कर नगर निगम में शामिल किया गया है। इसके बाद तीन सालों तक उनसे कोई भी टैक्स नहीं लिया गया। अब निगम ने विभिन्न टैक्स वसूलना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गठन के समय पूर्व सरकार ने उन्हें कुछ माह बाद निगम से बाहर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उन्हें फिर से पंचायत में शामिल नहीं किया जा रहा है। फिलहाल अभी गारबेज शुल्क की ही पर्ची काटी जा रही है लेकिन आने वाले समय में यह टैक्स धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होंगे। वार्ड की गरीब जनता इन टैक्सों को अदा करने में पूरी तरह से असमर्थ है। ऐसे में उन्हें निगम के बजाय फिर से पंचायत में ही सम्मिलित किया जाएगा। कहा कि दौंधी से जिला मुख्यालय की दूरी भी अधिक होने के चलते उनके समय की भी बर्बादी हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन्हें निगम से बाहर नहीं किया जाता है तो वह जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed