सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officers should work in mutual coordination: Gaurav

आपसी समन्वय से कार्य करें अधिकारी : गौरव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officers should work in mutual coordination: Gaurav
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपमंडलाधिकारी करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े मामलों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
Trending Videos

एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए जल स्रोतों, पेयजल भंडारण टैंकों की नियमित जांच, साफ सफाई सुनिश्चित करने तथा प्रभावी निवारक उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि करसोग उपमंडल में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर इसे प्रदेश का मॉडल उपमंडल बनाए जाने की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने सतत विकास लक्ष्य संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में डीएसपी चांद किशोर, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed