सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leopard rescued after attacking forest worker

Mandi News: वन कर्मी पर हमले के बाद तेंदुआ किया रेस्क्यू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard rescued after attacking forest worker
सरकाघाट के कलाहू में रेस्क्यू किया गया तेंदुआ। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के कलाहू (धाड़) गांव और आसपास के क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर को रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए ने बीते रविवार को एक वन कर्मी को घायल कर दिया था। जांंच में तेंदुआ नर पाया गया। कुत्तों के हमले से तेंदुए को चोटें आई हैं।
Trending Videos

बीते रविवार को कलाहू गांव के पास कुत्तों से हुई झड़प के बाद तेंदुआ आबादी में आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुए ने वन विभाग के कर्मचारी जोगिंद्र सिंह पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों और वन कर्मियों की मदद से किसी तरह उन्हें बचाया गया और तत्काल सरकाघाट अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया। सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्षेत्र में स्कूल हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह भी तेंदुए की दहाड़ सुनाई देने की बात विभागीय कर्मियों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग की संयुक्त टीम सहायक अरण्यपाल सुकेत वन मंडल की अगुवाई में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर तेंदुए को कुत्तों ने घेर रखा था। रेस्क्यू टीम ने पहले क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और फिर तकनीकी तरीके अपनाकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद तेंदुआ एक गड्ढे में छिप गया। बाद में ट्रेंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश किया। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद किया।
तेंदुए को वन विभाग के रेस्क्यू वाहन से गोपालपुर नेचर पार्क भेज दिया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और निगरानी की जाएगी। तेंदुआ भी संघर्ष के दौरान घायल हुआ था। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन लाल ने बताया कि कुत्तों से झड़प के बाद घायल तेंदुआ खूंखार हो गया था। इसी के चलते उसे रेस्क्यू कर लिया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed