Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Rakesh Jamwal said Before criticizing the central government, Congress leaders should understand that this is the general budget of entire India, not just Himachal Pradesh
{"_id":"6981e8380ec510d6330a771b","slug":"video-mandi-rakesh-jamwal-said-before-criticizing-the-central-government-congress-leaders-should-understand-that-this-is-the-general-budget-of-entire-india-not-just-himachal-pradesh-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राकेश जम्वाल बोले- केंद्र को कोसने से पहले जान लें कांग्रेसी, हिमाचल का नहीं पूरे भारत का आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राकेश जम्वाल बोले- केंद्र को कोसने से पहले जान लें कांग्रेसी, हिमाचल का नहीं पूरे भारत का आम बजट
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने आभार जताने के बजाय हमेशा केंद्र को कोसने का ही काम किया है। हाल ही में केंद्र के द्वारा पेश किए गए आम बजट के बाद भी प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया से लेकर तमाम मंत्री कोसने में ही लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें केंद्र को कोसने से पहले यह जान लेना चाहिए कि यह किसी एक राज्य का बजट नहीं बल्कि पूरे भाजपा का बजट है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राकेश जम्वाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में यूपीए सरकार सेे 27 गुना ज्यादा बजट अकेले रेलवे के लिए रखा गया है। इसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 44 करोड़ हिमाचल में भी खर्च किए जा रहे है। जम्वाल ने केंद्र आम बजट को आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप करार देते हुए सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट की खूब सराहना भी की। कहा कि केंद्र प्रायोजित स्कीमों के हजारों करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट हिमाचल में जारी हैं। इसके बावजूद प्रदेश के मुखिया यही राग अलापते हैं कि उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। कहा कि अब कांग्रेस सरकार की सवाल उठाने की नहीं जबकि जनता को जवाब देने की बारी है। केंद्र की विभिन्न स्कीमों का पैसा सुक्खू सरकार कहां खर्च रही है, इस जवाब अब सरकार जनता को दे। आपदा के दौरान केंद्र 6 हजार करोड़ रुपये कांग्रेस सरकार को दे चुका है। सुक्खू सरकार ने इस तमाम राशि कहां खर्चा किया है, इसका जबाव वे जनता को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।