फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand raised to improve student facilities at the college.

Mandi News: कॉलेज में छात्र सुविधाओं को दुरुस्त करने की उठाई मांग

Thu, 30 Jul 2026 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to improve student facilities at the college.
10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में छात्र सुविधाओं और मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई ने की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा, स्वच्छता, खेल और शैक्षणिक सुविधाओं में जल्द सुधार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन में एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में लगे अग्निशामक सिलिंडरों की वैधता समाप्त होने अथवा उनके खाली होने का मुद्दा उठाते हुए उन्हें तत्काल रिफिल कराने या नए सिलिंडर लगाने की मांग की। इसके अलावा खेल मैदान की सीढ़ियों की मरम्मत, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षित गेट का निर्माण, खेल मैदान की चादीवारी पर सफेदी तथा मैदान के नियमित रखरखाव की भी मांग की गई।
विज्ञापन

एबीवीपी की एमएलएसएम इकाई के मंत्री मोहित वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए रियायती शुल्क पर जिम सुविधा शुरू करने, कॉलेज भवन में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पार्किंग क्षेत्र की नियमित सफाई और कॉलेज भवन पर स्पष्ट एवं आकर्षक नाम-पट्ट लगाया जाए। संगीत विभाग के लिए नया कक्ष आवंटित करने, आवश्यक शिक्षकीय एवं सहायक स्टाफ की नियुक्ति, नए कार्पेट और तबलों की व्यवस्था तथा उपलब्ध सितारों की मरम्मत कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed