सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to fix working days of secretary in Saraun and Gharwasada Panchayat

Mandi News: सरौन और घरवासड़ा पंचायत में सचिव के कार्य दिवस तय करने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to fix working days of secretary in Saraun and Gharwasada Panchayat
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर की ग्राम पंचायत सरौन में नवनियुक्त महिला सचिव के कार्यभार संभालने के बाद अब उनके कार्य दिवसों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठी है। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने खंड विकास अधिकारी से आग्रह किया है कि सचिव के दोनों पंचायतों (सरौन और घरवासड़ा) में बैठने के दिन निर्धारित किए जाएं। इसकी सूचना सार्वजनिक की जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। उन्होंने स्थानीय विधायक चंद्रशेखर से विशेष आग्रह किया है कि महिला सचिव को घरवासड़ा पंचायत के स्थान पर नजदीकी पंचायत कांगो का गहरा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए। सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को भी सुझाव भेजा है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य किया जाए कि यदि वे किसी कारणवश निर्धारित दिन कार्यालय नहीं पहुंच पाते, तो इसकी सूचना एक दिन पहले दी जाए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed