{"_id":"6a50d797aa550ba5d30e10cc","slug":"demand-to-upgrade-balichowki-chc-to-a-civil-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1045-204314-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालीचौकी सीएचसी को सिविल अस्पताल अपग्रेड करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालीचौकी सीएचसी को सिविल अस्पताल अपग्रेड करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सभा ने आंदोलन की दी चेतावनी, 13 जुलाई को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल किसान सभा की बालीचौकी लोकल कमेटी ने बालीचौकी सीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा नहीं मिलने पर रोष जताया है। संगठन ने प्रदेश सरकार से अस्पताल को जल्द सिविल अस्पताल घोषित कर नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत आवश्यक स्टाफ के पद सृजित करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में 13 जुलाई को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बालीचौकी सीएचसी मंडी की करीब 20 और कुल्लू की छह पंचायतों की स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र है, जहां रोजाना 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद तक स्वीकृत नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने बिना आवश्यक पदों के सृजन के सीएचसी को सिविल अस्पताल घोषित किया था, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अधिसूचना रद्द कर दी। किसान सभा ने सरकार से जल्द सिविल अस्पताल स्थापित करने की मांग की है।