फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opportunity to recruit for 2,600 posts, but youth turnout was disappointing.

Mandi News: 2,600 पदों पर भर्ती का मौका, पर युवाओं की उपस्थिति रही निराशाजनक

Sat, 11 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to recruit for 2,600 posts, but youth turnout was disappointing.
रोजगार कार्यालय के माध्यम से 13 निजी कंपनियों ने सात माह में निकाली थीं हजारों भर्तियां
विज्ञापन

सिर्फ 748 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 382 हुए शॉर्टलिस्ट

देवेंद्र ठाकुर
मंडी। जिले में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, लेकिन इनका लाभ उठाने के लिए युवाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जनवरी से जुलाई के बीच आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 13 निजी कंपनियों ने 2,601 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की। इसके बावजूद कैंपस इंटरव्यू में केवल 748 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 382 युवाओं को विभिन्न कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया।
जिला रोजगार कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में एक निजी कंपनी ने 750 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया। इसमें 60 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 53 शॉर्टलिस्ट हुए। फरवरी में दो कंपनियों ने 700 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई। इसमें 99 उम्मीदवार शामिल हुए और 58 का चयन शॉर्टलिस्ट के लिए किया गया। मार्च में 500 पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू में 69 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल में तीन कंपनियों ने 390 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए। इसमें 129 युवाओं ने भाग लिया और 68 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए। मई में कोई प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित नहीं की गई। जून में तीन कंपनियों ने 86 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए, जिनमें सर्वाधिक 221 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और 85 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। जुलाई में तीन निजी कंपनियों ने 175 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई, जिसमें 170 युवाओं ने भाग लिया और 80 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने युवाओं से रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण नियमित रूप से अपडेट रखने और विभाग की ओर से जारी भर्ती संबंधी सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे युवा उपलब्ध रोजगार अवसरों का समय पर लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed