सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur resonated with slogans like give justice to the daughter, hang the culprit

Mandi News: बेटी को न्याय दो, दोषी को फांसी दो जैसे नारों से गूंजा धर्मपुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dharampur resonated with slogans like give justice to the daughter, hang the culprit
विज्ञापन
सीएलएफ ने रैली निकाल न्याय की मांग बुलंद की
Trending Videos

दो मिनट का मौन रखकर सिया को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। गोपालपुर क्षेत्र में हुए हृदयविदारक सिया हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में एनआरएलएम सीएलएफ आदर्श संकुल स्तरीय संगठन, धर्मपुर द्वारा वीरवार को धर्मपुर बाजार में एक शांतिपूर्ण रैली निकालकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। रैली के दौरान लोगों ने एक स्वर में सिया के हत्यारे को फांसी देने की मांग उठाई।



हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रतिभागियों ने न्याय की मांग करते हुए बाजार के विभिन्न हिस्सों में मार्च किया। बेटी को न्याय दो और दोषी को फांसी दो जैसे नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल अत्यंत भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आदर्श संकुल स्तरीय संगठन, धर्मपुर की प्रधान सोमा देवी ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। ऐसे अपराधियों के लिए कठोरतम सजा ही एकमात्र समाधान है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले कई बार सोचे। वहीं, सचिव सपना देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज को भी बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा।रैली में ग्राम संगठन सरी की सचिव सपना देवी, न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर का स्टाफ और स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। बच्चों ने भी हाथों में पोस्टर लेकर न्याय की मांग को बुलंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed