{"_id":"69ee109ff71d713fde097207","slug":"dharampur-sarkaghat-road-will-open-tomorrow-for-heavy-vehicles-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194527-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बड़े वाहनों के लिए कल खुलेगी धर्मपुर-सरकाघाट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बड़े वाहनों के लिए कल खुलेगी धर्मपुर-सरकाघाट सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मपुर कैंची मोड़ के पास डंगा गिरने से मार्ग पूरी तरह था बंद
लोगों को आवागमन की मिलेगी सुविधा, वैकल्पिक मार्ग पर लग रहा था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। करीब एक सप्ताह से बाधित धर्मपुर-सरकाघाट मुख्य सड़क पर अब धीरे-धीरे यातायात बहाल होने लगा है। धर्मपुर के कैंची मोड़ के पास सड़क का डंगा गिर जाने के कारण यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
रविवार को लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए सबसे पहले दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली।
लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता ई. अशुंमन सोनी ने बताया कि विभाग की टीम लगातार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। सोमवार से छोटे वाहनों (कार, जीप आदि) के लिए सड़क को पूरी तरह खोल दिया जाएगा, जबकि मंगलवार से बड़े वाहनों (बस, ट्रक आदि) की आवाजाही भी बहाल कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि डंगे के धंसने से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा था, लेकिन विभाग ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। अब स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही मार्ग पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
स्थानीय लोगों प्रताप सिंह ठाकुर, अनिल ठाकुर, सीमा देवी और बबली देवी ने सड़क बहाली पर राहत जताते हुए कहा कि अब उन्होंने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों वैकल्पिक मार्गों पर जाम और खराब सड़क के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बहाली के दौरान सावधानी बरतें और विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X