Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Several prominent leaders, including former CM Jairam, arrived to pay tribute at Pandit Sukhram's cremation site
{"_id":"69ef43840670c619e10ecb65","slug":"video-several-prominent-leaders-including-former-cm-jairam-arrived-to-pay-tribute-at-pandit-sukhrams-cremation-site-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सीएम जयराम समेत कई बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सीएम जयराम समेत कई बड़े नेता
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित सुखराम के देहावसान के चार वर्ष पूरा होने पर चतुर्वार्षिक श्राद्ध (चवर्ख) पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश भर से आए कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने शिरकत की। सभी ने स्वर्गीय पंडित सुखराम की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 मई 2022 को पंडित सुखराम का देहावसान हुआ था। अपने पूरे जीवनकाल में उन्होंने निर्दलीय से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों में काम किया। हिविकां के रूप में नए दल का गठन करके प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई और प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया। पुत्र विधायक अनिल शर्मा और पौत्र आश्रय शर्मा ने बताया कि लोग आज भी उनके किए कार्यों को याद करते हैं। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश भर में संचार क्रांति लाने में स्वर्गीय पंडित सुखराम के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।