सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on the demands and problems of ex-servicemen

Mandi News: पूर्व सैनिकों की मांगों और समस्याओं पर हुई चर्चा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the demands and problems of ex-servicemen
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सीएपीएफ की मासिक बैठक शनिवार को सरकाघाट में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों तथा आश्रितों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। संगठन के महासचिव ज्ञानचंद ठाकुर ने कहा कि पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार और अन्य कल्याणकारी मुद्दे लंबित है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित सैनिकों को कहा कि सभी अपनी रजिस्ट्रेशन जल्द करवा लें ताकि कैंटीन जल्दी लाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों व आश्रितों को आगामी बैठक में अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। ताकि मांगों को लेकर उनकी आवाज प्रशासन व सरकार तक पहुंच सके। प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि बैठक में कमांडेंट बलबीर सिंह सस्वाल, डिप्टी कमांडेंट संतराम, दिलीप सिंह गांधी, राम लाल सिंह, भागीरथ, बिशन दास, रविंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed