{"_id":"69ac178e4d5f679b690add95","slug":"video-dharampur-sahara-foundation-will-honour-women-on-international-womens-day-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहारा फाउंडेशन करेगा महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहारा फाउंडेशन करेगा महिलाओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धर्मपुर क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक संस्था सहारा फाउंडेशन की ओर से 8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। सहारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन रजत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका, योगदान और उनके सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रजत ठाकुर ने कहा कि सहारा फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और इसी कड़ी में महिला दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया है, ताकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देकर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।