सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dr. Neha Banta of Jogindernagar will receive her PhD from the President.

Mandi News: राष्ट्रपति से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करेंगी जोगिंद्रनगर की डाॅ. नेहा बंटा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dr. Neha Banta of Jogindernagar will receive her PhD from the President.
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्टता और समर्पण के लिए शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर जोगिंद्रनगर की होनहार बिटिया डाॅ. नेहा बंटा को भी पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। डाॅ. नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दयानंद भारतीय पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर से जबकि सीनियर सेकेंडरी बाल स्कूल से पूरी की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर से बीएससी तथा आगे की शिक्षा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से प्राप्त की। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री विषय में पीएचडी की है। जोगिंद्रनगर की बेटी डाॅ. नेहा बंटा का विवाह मंडी निवासी वीरेंद्र ठाकुर से हुआ है। उनके पिता विनोद बंटा जोगिंद्रनगर में किराना के कारोबारी हैं। माता बृजबाला बंटा गृहिणी हैं जो अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज कर रही हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed