{"_id":"69ee1c1c9f4e7a5ab30e6f53","slug":"even-after-10-months-of-the-disaster-in-saraj-shopkeepers-received-incomplete-compensation-mandi-news-c-90-1-mnd1018-194538-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज में आपदा के 10 माह बाद भी दुकानदारों को मिला अधूरा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज में आपदा के 10 माह बाद भी दुकानदारों को मिला अधूरा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोषणा 1 लाख की, मिले मात्र 25 हजार
आपदा प्रभावितों में सरकार के खिलाफ रोष, अन्य राशि प्रदान करने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में 30 जून 2025 को आई भीषण प्राकृतिक आपदा के जख्म आज भी हरे हैं। इस आपदा ने पल भर में सैकड़ों परिवारों की आजीविका छीन ली थी। दस महीने बीत जाने के बाद भी थुनाग और आसपास के बाजारों के दुकानदार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से घोषित एक लाख रुपये की राहत राशि में से अब तक प्रभावितों को केवल 25 हजार रुपये ही प्राप्त हुए हैं। शेष 75 हजार रुपये का इंतजार अब दुकानदारों के सब्र का बांध तोड़ रहा है। थुनाग, जंजैहली, लंबाथाच, रैलचौक और जरोल जैसे प्रमुख बाजारों में उस समय कुदरत का ऐसा कहर बरपा था कि दर्जनों दुकानों का नामोनिशान तक मिट गया। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने जीवन भर की जमा-पूंजी और कर्ज लेकर अपना कारोबार खड़ा किया था, जो उस आपदा में पूरी तरह तबाह हो गया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर प्रति दुकानदार एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिससे लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे लेकिन, हकीकत यह है कि 10 महीने बाद भी राहत राशि पूरी तरह जारी नहीं हो पाई है।
दुकानदारों का कहना है कि 25 हजार रुपये की राशि से न तो दुकान दोबारा खड़ी की जा सकती है और न ही परिवार का भरण-पोषण संभव है। उनका सवाल है कि जब मुख्यमंत्री ने स्वयं घोषणा की थी, तो प्रशासन द्वारा इसमें देरी क्यों की जा रही है। प्रभावित दुकानदारों कश्मीर सिंह, चमन लाल, ललित कुमार, नारायण सिंह, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अखिल प्रकाश, बेली राम, देवेंद्र कुमार, मुरारी लाल, नीलम कुमार, जगत राम सहित दर्जनों अन्य ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस उदासीनता से उनकी स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है। उन्होंने शेष राशि शीघ्र जारी करने की मांग की है। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि आपदा राहत मैनुअल के तहत निर्धारित मुआवजा सभी प्रभावितों को दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री के विशेष राहत पैकेज के तहत शेष राशि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही उच्च स्तर से स्वीकृति और बजट प्राप्त होगा, शेष 75 हजार रुपये की राशि वितरित कर दी जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X