सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fatehpur-Chandesh-Durgapur road will remain closed till 23rd

Mandi News: फतेहपुर-चंदेश-दुर्गापुर मार्ग 23 तक रहेगा बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur-Chandesh-Durgapur road will remain closed till 23rd
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के तहत लोक निर्माण विभाग भद्रवाड फतेहपुर-चंदेश-दुर्गापुर सड़क पर टारिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 23 मई तक यह मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। सड़क बंद रहने के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सरनोटा-भदरोई रोड तथा जमनी-गौंटा-रखोटा मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ठेकेदार की ओर से एक वाहन एवं मोबाइल संपर्क सुविधा उपलब्ध रखी जाएगी। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि मार्ग बंद होने से पूर्व संबंधित स्थानों पर सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाए जाएं। एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम ने बताया कि फतेहपुर-चंदेश-दुर्गापुर सड़क के भदरोई से दुर्गापुर खंड तक 18 मई से 23 मई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग को निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed