सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nerchowk Nagar Panchayat: Political stir increases regarding the post of Chairman

नेरचौक नप : अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
Nerchowk Nagar Panchayat: Political stir increases regarding the post of Chairman
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक में कांग्रेस समर्थित पार्षदों का बहुमत आने के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद इस बार अनारक्षित होने के कारण निर्वाचित पार्षदों में दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Trending Videos

नगर परिषद का नया अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के आशीर्वाद से ही तय होना माना जा रहा है। नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में से पांच से पुरुष और चार वार्डों से महिला पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। इनमें वार्ड-1 से चेत सिंह भाजपा समर्थित पार्षद हैं। शेष चार पुरुष पार्षद कांग्रेस समर्थित माने जा रहे हैं। इनमें वार्ड-3 से पूर्व शिक्षक रंजीत, वार्ड-5 से अमृतपाल सिंह काका, वार्ड-8 से तिलकराज जबकि वार्ड-9 से सुनील कुमार ने जीत दर्ज की है। चार महिला पार्षद भी कांग्रेस समर्थित मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक समीकरणों के अनुसार कांग्रेस समर्थित पार्षदों में चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चयन में संतुलन बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि अध्यक्ष पद पर पुरुष पार्षद को जिम्मेदारी दी जाती है तो उपाध्यक्ष पद महिला पार्षद को सौंपा जा सकता है। जातीय और पारिवारिक समीकरण भी इस बार चर्चा में हैं। वार्ड-3 से रंजीत, वार्ड-8 से तिलकराज और वार्ड-9 से सुनील कुमार कोली समुदाय से संबंध रखते हैं। तीनों पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के करीबी हैं। इनमें वार्ड-9 डडौर से निर्वाचित सुनील कुमार को उनका निकट रिश्तेदार बताया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड-6 से सविता और वार्ड-7 से स्वाति भी इसी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और पूर्व मंत्री के करीबी मानी जा रही हैं। इन सभी राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के बीच अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार और रंजीत के नाम सबसे अधिक चर्चा में बताए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर किसी महिला पार्षद के काबिज होने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed