सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation Mandi: After the voting, now the political calculations begin

Mandi News: हार-जीत का मंथन करेंगे भाजपा-कांग्रेस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Mandi: After the voting, now the political calculations begin
विज्ञापन
मंडी। जिले के छह शहरी निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब दोनों प्रमुख राजनीतिक दल हार-जीत का मंथन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले मंडी में कई निकायों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बेहतर प्रदर्शन ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, भाजपा भी उन वार्डों और निकायों का फीडबैक जुटाने में लग गई है, जहां अपेक्षित परिणाम नहीं मिले।
Trending Videos

भाजपा संगठन अब यह जानने का प्रयास कर रहा है कि किन क्षेत्रों में मतदाताओं की नाराजगी सामने आई और किन स्थानीय कारणों का असर चुनाव परिणामों पर पड़ा। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि कई जगह स्थानीय गुटबाजी, टिकट वितरण और वार्ड स्तर की नाराजगी चुनाव में असर डाल गई। खासकर उन निकायों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त ने भाजपा को रणनीति पर पुनर्विचार के लिए मजबूर किया है। दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस इसे सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर जनता के समर्थन के रूप में देख रही है। पार्टी नेता अब इस प्रदर्शन को आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर भी देख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शहरी निकाय चुनावों के परिणामों ने यह संकेत जरूर दिया है कि मंडी जिले की राजनीति में स्थानीय मुद्दे और उम्मीदवारों की व्यक्तिगत पकड़ भी निर्णायक भूमिका निभा रही है। ऐसे में दोनों दल आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दे सकते हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया है। खामियों के बारे में मंथन कर कारणों का पता लगाया जाएगा। भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद ने बताया कि संगठन अपने स्तर पर स्थिति पर मंथन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed