सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Finance society in Gohar accused of not returning RD deposits, investors reached the police station

Mandi News: गोहर में वित्त सोसायटी पर आरडी की जमापूंजी न देने का आरोप, थाना पहुंचे निवेशक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Finance society in Gohar accused of not returning RD deposits, investors reached the police station
विज्ञापन
डर के मारे प्री मैच्योरिटी वाले निवेशक भी पहुंचे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र में एक वित्त सोसायटी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। करीब आधा दर्जन खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि उनकी आवर्ती जमा (आरडी) मेच्योर होने के बावजूद सोसायटी उन्हें भुगतान नहीं कर रही है। इनमें डर के मारे कुछ प्री मेच्योर वाले भी शामिल हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने आखिरकार पुलिस थाना का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस ने सोसायटी प्रबंधन को जल्द भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहर क्षेत्र के कई लोगों ने संबंधित वित्त सोसायटी में आरडी खाते खुलवाकर नियमित रूप से राशि जमा की थी। तय अवधि पूरी होने पर जब खाताधारक अपनी मेच्योर राशि लेने सोसायटी पहुंचे तो उन्हें भुगतान नहीं किया गया। इससे लोगों में असमंजस और डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ प्री-मेच्योर आरडी वाले खाताधारक भी मेच्योर खाताधारकों के साथ पुलिस थाना पहुंच गए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कई लोगों की 10 हजार, 28 हजार सहित अन्य रकम सोसायटी में फंसी हुई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने भरोसे के साथ अपनी बचत जमा की थी लेकिन अब पैसा न मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, वित्त सोसायटी प्रबंधन ने पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि नियमानुसार आरडी मेच्योर होने के बाद भुगतान में करीब एक माह का समय लगता है। सोसायटी का दावा है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी खाताधारकों को उनका पैसा दे दिया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोसायटी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द मेच्योर आरडी का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बता दें कि मंडी जिला की एक सोसायटी में लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। इस बीच ये मामला सामने पर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
इस संबंध में एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोसायटी प्रबंधन को समय पर भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed