फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fines will be imposed for playing cards and consuming alcohol in public places.

Mandi News: सार्वजनिक स्थानों पर ताश खेलने और शराब पीने पर होगा जुर्माना

Tue, 28 Jul 2026 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Fines will be imposed for playing cards and consuming alcohol in public places.
पंचायत की अनुमति के बिना किसी भी फेरी वाले के गांव में प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन

चैलचौक पंचायत की ग्राम सभा में जनहित, सामाजिक सुधार के लिए निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। विकास खंड गोहर की पंचायत चैलचौक की ग्राम सभा बैठक में जनहित, सामाजिक सुधार और स्वच्छता को लेकर कड़े निर्णय लिए गए। ग्राम पंचायत प्रधान डोलमा देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में पंचायत को आदर्श बनाने और नशामुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। बैठक में लिए गए मुख्य फैसले में दुकानों, ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर ताश खेलने व शराब पीने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी फेरी वाले के गांवों में प्रवेश करने पर पाबंदी रहेगी। शुभ अवसरों पर आने वाले थर्ड जेंडर को अधिकतम 1,100 तक की शगुन राशि ही दी जाएगी। चैलचौक बाजार और ग्रामीण दुकानों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधान ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी वार्ड सदस्यों की सहमति से काम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed