{"_id":"6a688225d3563aa0d60f853b","slug":"video-chail-chowk-retaining-wall-landslide-house-risk-mandi-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: दो महीने से अधूरा रिटेनिंग वॉल का काम बना आफत, चैलचौक में मकान और गौशाला पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: दो महीने से अधूरा रिटेनिंग वॉल का काम बना आफत, चैलचौक में मकान और गौशाला पर मंडराया खतरा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:49 PM IST
Link Copied
गोहर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चैलचौक के खेल मैदान के समीप लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल (डंगा) का निर्माण पिछले दो महीनों से अधूरा पड़ा है। लगातार बारिश के बीच अधूरे निर्माण कार्य के कारण भूस्खलन होने से स्थानीय निवासी कुलदीप, पुत्र स्वर्गीय जय सिंह, का पांच कमरों का पक्का मकान और गौशाला खतरे की जद में आ गए हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि बरसात के दौरान घर के समीप लगातार मलबा और ल्हासे गिर रहे हैं, जिससे हर समय मकान के ढहने का डर बना हुआ है। परिवार दहशत के माहौल में रह रहा है और किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों और प्रभावित परिवार ने प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग से अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो बरसात के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन तिरपाल उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों ने मौसम साफ होते ही रिटेनिंग वॉल का शेष निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने का आश्वासन दिया।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं होता, तब तक परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहेगा। उन्होंने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में चैलचौक स्थित लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। मौसम सामान्य होते ही रिटेनिंग वॉल का शेष कार्य पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।