सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire hydrants were inspected in Chauhata.

Mandi News: चौहटा में फायर हाइड्रेंट का किया निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire hydrants were inspected in Chauhata.
मंडी शहर के चौहटा में फायर हाइड्रेंट की जांच करता अग्निशमन केंद्र  प्रशामक । जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले शहर के सभी फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण शुरू हो गया है। अग्निशमन केंद्र के जवानों ने शहर के चौहटा, मोरी बाजार सहित शहर की चंद्रलोक, भूतनाथ गली में फायर हाइड्रेंट की जांच की। अधिकतर फायर हाइड्रेंट जांच में ठीक पाए गए हैं।
Trending Videos

16 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। इससे पहले अग्निशमन विभाग शहर के सभी 168 फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण कर रहा है ताकि कहीं पर फायर हाइड्रेंट में तकनीकी खामी उजागर होती है तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रशामक शरण दास, एचजी प्रशामक घनश्याम, चालक महेंद्र तथा जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, अग्निशमन केंद्र मंडी के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि शहर के सभी फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के भीड़भाड़ वाले चौहटा तथा साथ लगते क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed