फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five students from the Department of History cleared the State Eligibility Test.

Mandi News: इतिहास विभाग के पांच विद्यार्थियों ने पास की राज्य पात्रता परीक्षा

Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five students from the Department of History cleared the State Eligibility Test.
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के इतिहास विभाग के पांच विद्यार्थियों ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। एमए इतिहास सत्र 2024-26 के गौरव रावत, दीपक दीपांशु, विक्रांत और कृष्णा देवी तथा सत्र 2023-25 की सपना कुमारी ने यह सफलता हासिल की है।


कुलपति आचार्य प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रेरित और मार्गदर्शन देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed