फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New road begins to sink at Kotropi on the Mandi-Pathankot NH; movement of heavy vehicles halted.

Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच पर कोटरोपी में नई सड़क धंसनी शुरू, भारी वाहनों की आवाजाही रोकी

Wed, 29 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
New road begins to sink at Kotropi on the Mandi-Pathankot NH; movement of heavy vehicles halted.
कोटरोपी में धंस रही सड़क। स्त्रोत :जागरूक पाठक
प्रशासन अलर्ट, मौसम बिगड़ने पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी रोकी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर कोटरोपी के पास हाल ही में बनी नई सड़क मंगलवार शाम अचानक धंसने लगी। सड़क के नीचे लगातार जमीन बैठने से भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है, जबकि छोटे वाहनों को पुलिस निगरानी में एक-एक कर निकाला जा रहा है।
सूचना मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत ठाकुर प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए पधर-नौहली-जोगिंद्रनगर तथा पधर-डायना पार्क-झटिंगरी-जोगिंद्रनगर मार्गों से आवाजाही की एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों से अनावश्यक जोखिम न लेने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मौसम खराब होने या धंसाव बढ़ने की स्थिति में रात के समय छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद की जा सकती है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में हुआ था बड़ा हादसा
वर्ष 2017 में कोटरोपी में भीषण भूस्खलन के दौरान एचआरटीसी की दो बसें मलबे में दब गई थीं, जिसमें करीब 49 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद यहां नया मार्ग बनाया गया था। अब मानसून के बीच फिर से जमीन धंसने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed