{"_id":"6a68ae065bc32aa5590ad645","slug":"opposition-to-restarting-the-closed-stone-crusher-in-maloh-panchayat-mandi-news-c-90-1-mnd1021-206844-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मलोह पंचायत में बंद स्टोन क्रशर दोबारा शुरू करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मलोह पंचायत में बंद स्टोन क्रशर दोबारा शुरू करने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम डीसी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की मलोह पंचायत के ग्रामीणों ने गांव जोली के तरयामटा के पास 14-15 वर्षों से बंद पड़े स्टोन क्रशर को दोबारा शुरू करने का विरोध किया है। मंगलवार को उन्होंने एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से उपायुक्त मंडी, वन एवं खनन विभाग तथा ग्राम पंचायत मलोह को ज्ञापन सौंपकर क्रशर को एनओसी न देने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि क्रशर शुरू होने से खनन की गाद, मिट्टी और पत्थर बरसात में प्राकृतिक जल स्रोतों व बावड़ियों में पहुंचेंगे, जिससे पेयजल और खेती प्रभावित होगी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सुंदरनगर की प्रमुख जल उठाऊ पेयजल परियोजना और संकरी सुंदरनगर-मलोह-नालनी सड़क पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। आरोप लगाया कि 19 जुलाई की ग्राम सभा में एनओसी का मुद्दा एजेंडे में स्पष्ट नहीं था और अधिकांश लोगों की अनुपस्थिति में प्रस्ताव पारित कर दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर स्टोन क्रशर को स्थायी रूप से रोकने की मांग की।