फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide sparks panic in Kunduni; administration issues alert.

Mandi News: भूस्खलन से कुंडूनी में दहशत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Landslide sparks panic in Kunduni; administration issues alert.
नेर घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में भूस्खलन से सड़क पर गिरे पेड़, मलबा व पत्थर। स्त्रोत जागरूक
मझारनू, बनेहड़, कुफरू सड़क पर गिरे पेड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में मंगलवार को पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के कारण मझारनू-बनेहड़-कुफरू सड़क पर पत्थर और पेड़ गिर गए। पहाड़ी पर बसे गांव में कीचड़ और पानी घुसने से दहशत फैल गई। खेतों में बनी कृत्रिम झील का जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय का माहौल रहा।
प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सितंबर में आई आपदा के दौरान गांव के करीब 45 घर खतरे की जद में आ गए थे और 10 मकान जमींदोज हो गए थे। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन

चनेहड़ में मकान में दरारें, भराड़ू में गोशाला क्षतिग्रस्त
चनेहड़ में हरि सिंह के मकान में दरारें आने और छत से पानी रिसने के बाद प्रशासन ने तिरपाल उपलब्ध करवा दिए हैं तथा परिवार को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। वहीं, भराड़ू पंचायत में नागराज की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणा और बलोह खड्ड समेत ब्यास नदी उफान पर
मंगलवार दोपहर तक हुई तेज बारिश से रणा, बलोह और गुगली खड्ड के साथ ब्यास नदी भी उफान पर रही। एक मंदिर खतरे की जद में आ गया, जबकि मोक्षधामों में भी पानी भर गया। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed