सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former minister Mahendra was seen in his old mood after a long time in Sandhol.

Mandi News: संधोल में लंबे समय बाद पुराने तेवर में दिखे पूर्व मंत्री महेंद्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Former minister Mahendra was seen in his old mood after a long time in Sandhol.
विज्ञापन
विधायक को घेरा, बोले- विकास कार्य ठप, जनता जवाब देगी

2027 में बेटे रजत ठाकुर के चुनाव लड़ने का किया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। धर्मपुर से सात बार विधायक और दो बार मंत्री रहे महेंद्र सिंह लंबे समय बाद संधोल में बुधवार को एक जनसभा में पुराने तेवर में नजर आए। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने और जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर कार्य हुए थे, लेकिन मौजूदा सरकार बड़े प्रोजेक्ट लाने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके समय शुरू हुए कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, जिनमें अस्पताल भवन निर्माण भी शामिल है। आरोप लगाया कि सरकार बदलने के बाद विकास कार्य रुक गए और क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में उनके बेटे रजत ठाकुर धर्मपुर का नेतृत्व करेंगे, जबकि वे स्वयं जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed