{"_id":"69cd21d536c89172e6062fd2","slug":"four-new-cases-of-jaundice-toll-reaches-260-mandi-news-c-90-1-mnd1013-191280-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीलिया के चार नए मरीज, आंकड़ा 260 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीलिया के चार नए मरीज, आंकड़ा 260 पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
थमने का नाम नहीं ले रहा पीलिया का प्रकोप
बावड़ियों के बाद निजी बोरवेल का पानी भी पीने योग्य नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को चार नए मामले सामने आने के बाद क्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 260 हो गई है। इससे क्षेत्र में लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। अब तक निजी बोरवेल के कुल नौ पेयजल सैंपल फेल हो चुके हैं। ऐसे में इन्हें यहां पेयजल का उपयोग न करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा बावड़ियों के सैंपल पहले ही मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
बीएमओ बगस्याड़ डॉ. राकेश रोशन ने नए मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नियमित रूप से पानी के स्रोतों की जांच की जा रही है, साथ ही लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। प्रशासन भी स्थिति को लेकर सतर्क है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि पीलिया के बढ़ते मामलों पर जल्द काबू पाया जा सके।
Trending Videos