सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gopal Pehalwan wins the 'Badi Mali' title, defeats Shavez.

Mandi News: गोपाल पहलवान ने जीती बड़ी माली, शावेज को दी मात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gopal Pehalwan wins the 'Badi Mali' title, defeats Shavez.
विज्ञापन
छोटी माली में रिवालसर के पीयूष गुर्जर विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत उरला के करालढ़ी गांव में आयोजित दंगल की बड़ी माली मंडी के गोपाल पहलवान ने अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तराखंड के शावेज पहलवान को पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, छोटी माली के फाइनल मुकाबले में पीयूष गुर्जर ने नितिन को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दंगल के समापन अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन ओम चंद और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पहलवानों के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। बड़ी माली के विजेता गोपाल पहलवान को 5100 रुपये तथा उपविजेता को 4100 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, छोटी माली के विजेता को 2500 रुपये और उपविजेता को 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर देव श्री पशाकोट बरठवाण गांव के लिए रवाना हुए। इसके बाद देवता जिल्हण पंचायत के झाकड़ू में आयोजित देव जातर में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed