{"_id":"69de1f32ce9c2ea99c0b502c","slug":"gopalpur-student-murder-case-parents-emotional-appeal-we-lost-our-daughter-let-this-not-happen-to-anyone-else-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: माता-पिता की भावुक अपील, हमने अपनी बेटी खोई, अब किसी और के साथ ऐसा न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: माता-पिता की भावुक अपील, हमने अपनी बेटी खोई, अब किसी और के साथ ऐसा न हो
सुशील शर्मा, धर्मपुर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के बैंजी गांव में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या के बाद घटना में जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती के पिता जोगेंद्र सिंह और माता रक्षा देवी ने गहरे शोक और आक्रोश के बीच समाज और सरकार से भावुक अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
मृतक छात्रा की मां को संभालती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
गोपालपुर क्षेत्र के बैंजी गांव में हुए जघन्य छात्रा हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती के पिता जोगेंद्र सिंह और माता रक्षा देवी ने गहरे शोक और आक्रोश के बीच समाज और सरकार से भावुक अपील की है कि भविष्य में किसी भी बेटी के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
Trending Videos
अपनी बेटी को खोने के असहनीय दुख में डूबे माता-पिता ने कहा कि यह पीड़ा कभी कम नहीं हो सकती, लेकिन वे नहीं चाहते कि किसी और परिवार को ऐसा दर्द सहना पड़े। उन्होंने सरकार और समाज दोनों से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ऐसे अपराधों की एक बड़ी वजह बनती जा रही है, जिसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। परिजनों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती। माता रक्षा देवी ने नम आंखों से समाज से इस संघर्ष में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी बेटी के लिए नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ाई है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों में गहरा आक्रोश है और वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे जघन्य अपराधों पर प्रभावी रोक कब लगेगी।
जल्दी घर आ जाओ, हमारी सिया को काट दिया
कॉलेज छात्रा की हत्या ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और परिजनों के सामने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। बद्दी में ट्रक चालक के रूप में काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले सिया के पिता जोंगिंद्र सिंह ने बताया कि एक फोन कॉल ने उनकी जिंदगी में अंधेरा भर दिया। बीते सोमवार शाम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातचीत के दौरान वह अपनी बेटी को याद कर फफक पड़े। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी के खाते में पैसे भेजे थे और फिर यह जानने के लिए घर फोन किया कि पैसे मिल गए या नहीं। जैसे ही कॉल किया, दूसरी तरफ से घबराई हुई आवाज आई, जल्दी घर आ जाओ, हमारी सिया को काट दिया है। पिता ने रुंधे गले से कहा कि यह सुनकर वे सन्न रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि कुछ देर पहले जिस बेटी से उनकी बात हुई थी, उसके साथ इतना भयावह हादसा हो सकता है। यह घटना न केवल एक परिवार को गहरे सदमे में डाल गई है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल भी पैदा कर रही है।

कमेंट
कमेंट X