सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government is not paying attention to giving dearness allowance: Shastri

मंहगाई भत्ता देने में सरकार का ध्यान नहीं : शास्त्री

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government is not paying attention to giving dearness allowance: Shastri
विज्ञापन
पेंशनरों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर जताया रोष
Trending Videos

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जताया। लंबित एरियर, महंगाई भत्ते देने में सरकार की उदासीनता पर वरिष्ठ पेंशनर बेली राम वर्मा, गोपाल सिंह शर्मा ने कहा कि कई सालों के इंतजार के बाद भी उन्हें अपना हक नहीं मिल पाया है। ऐसे में आर-पार की लड़ाई का एलान भी पेंशनरों ने कर दिया है। हाईवे जाम की रणनीति पर पेंशनरों ने चर्चा की और सरकार के आला अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली पर रोष जताया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, गोपाल चंद, महासचिव रमेश पठानिया के कहा कि 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान न मिलने पर अभी भी रोष व्याप्त है। ऐसे करीब 40 हजार पेंशनरों में भी सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। बैठक में मुख्य सलाहकार बेली राम, शेष राम, पेंशनर प्रभात सिंह, प्रकाश वर्मा, चमेल सिंह, हरदेव सिंह, राम सिंह, मान सिंह, राजकुमार, कर्ण सिंह ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed