{"_id":"69f0b3ac725c4207a20a7a44","slug":"hrtc-bus-service-to-rewalsar-stopped-devotees-upset-mandi-news-c-90-1-ssml1025-194747-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिवालसर के लिए एचआरटीसी की बस सेवा बंद, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिवालसर के लिए एचआरटीसी की बस सेवा बंद, श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने बस सेवाएं बहाल न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। धार्मिक एवं पर्यटक नगरी रिवालसर और सरकाघाट क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से विभिन्न डिपो की बसें इन रूटों पर नियमित रूप से संचालित हो रही थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों का संचालन ठप हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी प्रभावित हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रामपुर डिपो की बस, जो प्रतिदिन शाम 6 बजे मंडी से रिवालसर के लिए चलती थी, पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ी है। यह सेवा सुबह के समय रामपुर, मंडी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण विकल्प थी। इसी तरह मंडी डिपो की मंडी-सरकाघाट और सरकाघाट डिपो की मंडी-गोरत बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों कर्ण ठाकुर, लाभ सिंह ठाकुर, भीखम राम, कमल गुप्ता, पवन ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान पदम सिंह, नरेश कुमार शर्मा और योग राज शर्मा ने प्रदेश सरकार तथा परिवहन निगम के मंडी एवं रामपुर डिपो प्रबंधन से मांग की है कि बंद पड़ी बस सेवाओं को शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बस सेवाएं पुनः शुरू नहीं की गईं, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस संबंध में रामपुर पथ परिवहन डिपो के प्रबंधक उमेश ठाकुर ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण रामपुर-मंडी-रिवालसर बस सेवा को बंद किया गया है। वहीं, मंडी डिपो के प्रबंधक नवीन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बस सेवाओं को सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X