{"_id":"6a047b04de8bdc6ca606a141","slug":"hrtc-employees-staged-a-two-and-a-half-hour-protest-after-their-route-was-blocked-due-to-non-payment-of-salaries-mandi-news-c-90-1-mnd1023-196565-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पगार न मिलने पर एचआरटीसी कर्मियों ने किया ढाई घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पगार न मिलने पर एचआरटीसी कर्मियों ने किया ढाई घंटे प्रदर्शन
विज्ञापन
बस स्टैंड जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी की बसों के पहिए जाम कर धरना प्रदर्शन करते चालक, परिचालक । स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बुधवार को एचआरटीसी के चालक-परिचालकों ने अचानक बस सेवाएं ठप कर दीं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे तक सभी निर्धारित बस रूट स्थगित रहे और बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने परिवहन निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मई का वेतन न मिलने से नाराज चालक-परिचालकों ने बसों से यात्रियों को नीचे उतरने पर भी मजबूर कर दिया। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद यात्री करीब ढाई घंटे तक परेशान होते रहे। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ यात्री बस स्टैंड पर ही इंतजार करते रह गए।
सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस प्रदर्शन में चालक महासंघ के प्रधान अजय और परिचालक महासंघ के प्रधान विजय ने आरोप लगाया कि जोगिंद्रनगर डिपो में तैनात 62 चालक और 75 परिचालक 13 मई बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं पा सके हैं। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से परिवार का खर्च चलाना और बच्चों की फीस भरना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि हर महीने वेतन मिलने में देरी से लगातार परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे चुनावी ड्यूटी में भी एचआरटीसी बस सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। उधर, एचआरटीसी के धर्मशाला डिविजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि जोगिंद्रनगर डिपो के चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।