सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Husband and father-in-law accused of assault and molestation of girls

Mandi News: पति और ससुर पर मारपीट और बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law accused of assault and molestation of girls
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में जीरो एफआईआर दर्ज, पंजाब स्थानांतरित हुआ मामला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने दोनों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपराध स्थल पंजाब का होने के कारण मामला आगामी कार्रवाई के लिए थाना अर्बन एस्टेट पटियाला को स्थानांतरित कर दिया गया है।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी फरवरी 2014 में हुई थी। आरोप है कि 21 दिसंबर 2025 को पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की कोशिश की। विरोध करने पर ससुर ने पीड़िता के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। हाल ही में 22 मार्च 2026 को पति ने फिर से उसे और बच्चियों को बेरहमी से पीटा, जिससे गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 23 मार्च को पीड़िता की सहेली और भाई उसे सुरक्षित वहां से निकालकर जोगिंद्रनगर ले आए। उधर, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed