सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Husband tried to burn his wife by pouring petrol on her in a domestic dispute

Himachal: घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क जलाने का किया प्रयास, झुलसी महिला PGI रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Feb 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Husband tried to burn his wife by pouring petrol on her in a domestic dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडी जिले के कोटली उपमंडल के सपलोह में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से पुलिस को थोड़ी मात्रा में पेट्रोल बरामद हुआ है। ऐसे में पेट्रोल छिड़कने की आशंका है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। महिला को आनन-फानन सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल रेफर कर दिया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। घटना में महिला नीलम का चेहरा व बाल जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। वहीं, आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मंडी में तेजाब कांड में हुई थी महिला की मौत
मंडी शहर के सैण मोहल्ला में घरेलू विवाद में महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ चुका है। महिला ने कई दिन तेजाब से घाव के ताव सहते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा था। 15 नवंबर 2025 पति नंद लाल ने पारिवारिक विवाद के बीच तेजाब फेंक पहली मंजिल से धक्का देकर ममता को नीचे गिरा दिया था। इस कांड में प्रशासन तक को हिला दिया था। इस कांड के बाद प्रशासन ने तेजाब की बिक्री व भंडारण पर सख्ती कर दी है। इसके लिए बाकायदा लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। अब पेट्रोल उड़ेल कर महिला को जलाने का प्रयास मामला सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed