{"_id":"698ec5cbda20e015480b9212","slug":"video-mandi-rajesh-kapoor-interacted-with-womens-groups-and-learned-about-their-problems-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राजेश कपूर ने महिला मंडलों से संवाद कर जानी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राजेश कपूर ने महिला मंडलों से संवाद कर जानी समस्याएं
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कपूर ने देवता बाला कामेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र की खुशहाली तथा सुखी जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर महिला मंडलों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। राजेश कपूर ने मंथला पंचायत के अंतर्गत मसवर्ड और देव धार में महिला मंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे विकास कार्य होने चाहिए, जिनसे महिलाओं और उनके परिवारों की जरूरतें पूरी हों और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में उन्होंने सेहली पंचायत के बूढ़ा बनागी गांव में भी महिला मंडल से संवाद किया। यहां भी महिलाओं की समस्याओं को समझते हुए उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान छाती के कैंसर से पीड़ित महिला के उपचार में सहायता करने का वादा भी किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने अपने मुद्दे खुलकर रखे और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।