सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Idols vandalized at religious places in Jogindernagar, youth questioned

Mandi News: जोगिंद्रनगर के धार्मिक स्थलों में मूर्तियों से छेड़छाड़, युवक से पूछताछ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Idols vandalized at religious places in Jogindernagar, youth questioned
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में मूर्तियों से छेड़छाड़ और चढ़ावे की राशि पर हाथ साफ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शहर के शनि मंदिर और शिव मंदिर में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि संबंधित युवक मंदिरों में रखे दानपात्र से लगातार पैसे निकालकर अपनी जरूरतें पूरी करता रहा। बुधवार को भी वह इसी इरादे से पहुंचा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच शहर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित बंडेरी माता मंदिर में लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने के मामले की भी पुलिस जांच कर रही है। मंदिर समिति के सदस्यों ने थाने पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed