फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Information regarding scholarship schemes provided to students.

Mandi News: विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी

Thu, 06 Aug 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Information regarding scholarship schemes provided to students.
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज में छात्रवृत्ति समिति के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए बुधवार को विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी प्रो. जोगिंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की संपूर्ण प्रक्रिया का चरणबद्ध विवरण दिया। उन्होंने आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों, समय-सीमा, पात्रता मानदंडों, बैंक खाते से पहचान पत्र की लिंकिंग तथा आवेदन करते समय रखी जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को सशक्त बनाने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने छात्रों को दस्तावेज अद्यतन रखने, स्थायी मोबाइल नंबर का प्रयोग करने और सभी शर्तों का ध्यानपूर्वक पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed