सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inspection of Bharyara-Thathri irrigation sub-project

Mandi News: भरयारा-ठाठरी सिंचाई उप परियोजना का किया निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Bharyara-Thathri irrigation sub-project
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। जाइका मध्यावधि समीक्षा मिशन दल ने वीरवार को चौंतड़ा की बजगर खड्ड से भरयारा-ठाठरी सिंचाई उपपरियोजना का दौरा किया। यह दल जाइका कृषि परियोजना के कार्यों की मध्यावधि समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचा है। समीक्षा मिशन का नेतृत्व जाइका-इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची तकुरो कर रहे हैं।
Trending Videos

सदस्य के रूप में जाइका-इंडिया की प्रतिनिधि इवामोटो तएको, विकास विशेषज्ञ निष्ठा वेंगुरलेकर तथा परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान शामिल हैं। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन और प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। टीम ने किसानों के साथ संवाद भी किया। किसानों ने परियोजना से प्राप्त लाभों, उत्पादन में वृद्धि तथा सिंचाई सुविधा मिलने से खेती में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची तकुरो ने बताया कि इस प्रकार की पहल भविष्य में ग्रामीण विकास और किसानों के जीवन स्तर को और मजबूत करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार बीएस संधू, परियोजना उप-निदेशक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. करतार सिंह, डॉ. डीडी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed