सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners expressed anger over not getting pension on time.

Mandi News: समय पर पेंशन न मिलने पर पेंशनरों ने जताया रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Pensioners expressed anger over not getting pension on time.
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन सरकाघाट इकाई की बैठक वीरवार को प्रधान अमित चंद की अध्यक्षता में हुई।
Trending Videos

इसमें इकाई अध्यक्ष अमर सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों ने रोष जताते हुए कहा कि पेंशनरों की पेंशन हर माह देरी से उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे पेंशनरों को उपचार करवाने में असुविधा हो रही है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कैंसर तथा डायलिसिस से पीड़ित पेंशनरों की सूची बनाकर मुख्य कार्यालय को भेजी जाए ताकि उनकी बीमारी का उपचार शीघ्र हो सके। सरकाघाट इकाई महासचिव रणजीत सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की पेंशन का स्थायी प्रबंध किया जाए। हर माह की पहली तारीख को पेंशनरों के खाते में पेंशन डाली जाए। अन्यथा मजबूर होकर सरकार व प्रबंधन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed