{"_id":"6a7b082e43ca04ef6507c7b6","slug":"jogindernagar-college-under-40-cctv-surveillance-entry-without-id-banned-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208611-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में 40 सीसीटीवी का पहरा, बिना आईडी प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में 40 सीसीटीवी का पहरा, बिना आईडी प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए प्राध्यापकों की समिति गठित
मुख्य द्वार पर हर आने-जाने वाले का दर्ज होगा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और परिसर की गतिविधियों पर अब करीब 40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। मुख्य प्रवेश द्वार, कक्षाओं, प्रशासनिक भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। निगरानी के लिए प्राचार्य कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
कॉलेज प्रशासन ने बाहरी और अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए मुख्य द्वार पर पहचान पत्र की जांच अनिवार्य कर दी है। बिना पहचान पत्र किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों के अलावा कॉलेज आने वाले अन्य लोगों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। करीब 1448 विद्यार्थियों वाले कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में पारदर्शिता के लिए भी सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई है। पहली बार प्रशासनिक कार्यालय को भी कैमरों के दायरे में रखा गया है। अनुशासन भंग करने वालों की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड होंगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व अनुशासन से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए प्राध्यापकों की एक समिति भी गठित की गई है।
कोट्स
प्रशासनिक भवन को भी सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है, ताकि विद्यार्थी हित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। कॉलेज परिसर में बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। -प्रो. प्रकाश चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर