{"_id":"6a7b6c8d4a8f55e3b403dda4","slug":"rain-compounds-difficulties-82-roads-including-the-national-highway-blocked-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208686-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, एनएच समेत 82 सड़कें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, एनएच समेत 82 सड़कें बाधित
विज्ञापन
सिर पर छाता, पैरों के नीचे कीचड़… यह तस्वीर ग्रामीण सड़क की नहीं बल्कि एनएच 154 मंडी-पठानकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
74 ग्रामीण सड़कें प्रभावित, धर्मपुर की आठ पेयजल योजनाएं भी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाम 4 बजे तक बहाली कार्य के बावजूद 82 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। जिला आपदा आपातकालीन केंद्र (डीईओसी) की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार 74 ग्रामीण सड़कें, छह एमडीआर और मंडी-पठानकोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। जबकि मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच झलोगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है।
सराज डिवीजन में सबसे अधिक 42 सड़कें बंद हैं। थलौट में 28, धर्मपुर में छह, सुंदरनगर में तीन, जोगिंद्रनगर में दो तथा गोहर और सरकाघाट में एक-एक सड़क प्रभावित है। बारिश का असर बिजली और पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा है। शाम चार बजे तक सुंदरनगर डिवीजन का एक ट्रांसफार्मर बंद था। वहीं धर्मपुर डिवीजन की आठ जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। रिपोर्ट के अनुसार सुबह के मुकाबले सड़क और बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही अब भी प्रभावित है। सुबह 10 बजे तक जिले में 122 सड़कें बंद थीं।
उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय मशीनरी व लेबर बहाली कार्य में जुटी हुई है। लगातार बहाली कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोग अनावश्यक यात्रा से बचें।