बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi handloom exhibition one lakh kinnauri pattoo 30000 muffler

Mandi News: एक लाख का पट्टू, 30 हजार का मफलर... हथकरघा की बेमिसाल कारीगरी ने खींचे कदम

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:54 AM IST
mandi handloom exhibition one lakh kinnauri pattoo 30000 muffler
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर मंडी शहर के सेरी मंच पर लगाई गई हथकरघा प्रदर्शनी में किन्नौरी कला से तैयार महंगे और आकर्षक उत्पाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रदर्शनी में एक लाख रुपये कीमत का किन्नौरी शॉलनुमा पट्टू और 30 हजार रुपये का मफलर विशेष आकर्षण का केंद्र है। इन दोनों उत्पादों को सोलन जिले के अर्की निवासी बुनकर नरेश कुमार ने तैयार किया है। नरेश कुमार के अनुसार एक लाख रुपये कीमत वाला शॉलनुमा पट्टू उत्तम गुणवत्ता की ऊन, अंगोरा और पश्मीना से तैयार किया गया है। इसकी खासियत इसकी बारीक बुनाई के साथ इसमें उकेरी गई पारंपरिक किन्नौरी कला है। पट्टू पर महाभारत काल से प्रेरित प्राचीन चित्रकारी को भी उकेरा गया है, जिससे इसका कलात्मक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ जाता है। नरेश कुमार ने बताया कि किसी भी शॉल या मफलर की कीमत केवल उसमें इस्तेमाल होने वाले कपड़े से तय नहीं होती। उसकी कीमत डिजाइन की जटिलता, सामग्री की गुणवत्ता और उसे तैयार करने में लगने वाले समय और मेहनत पर भी निर्भर करती है। बारीक और जटिल डिजाइन तैयार करने में सामान्य उत्पादों की तुलना में कई गुना अधिक समय लगता है। वहीं, ऊन, अंगोरा और पश्मीना जैसी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल होने पर उत्पाद की लागत भी बढ़ जाती है। शॉलनुमा पट्टू किन्नौर और कुल्लू की पारंपरिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां सदियों से लोग इसे विशेष अवसरों पर पहनते आ रहे हैं। शादी-विवाह, देव उत्सव, त्योहार और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में पट्टू का विशेष महत्व रहता है। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने पारंपरिक बुनाई और किन्नौरी डिजाइनों से तैयार उत्पादों को काफी पसंद किया। महंगे उत्पादों की बारीकी और उनमें दिखाई गई पारंपरिक कला लोगों के आकर्षण का प्रमुख कारण रही। सोलन के अर्की निवासी नरेश कुमार वर्ष 1990 से हथकरघा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने किन्नौर में इस पारंपरिक कला का प्रशिक्षण लिया था। करीब तीन दशक से अधिक समय से वह हथकरघा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। नरेश कुमार अब तक 500 से अधिक लोगों को हथकरघा की बुनाई का प्रशिक्षण दे चुके हैं। वर्तमान में 30 से अधिक लोग उनके साथ रोजगार से जुड़े हुए हैं। उनके तैयार किए गए हथकरघा उत्पाद हिमाचल प्रदेश के अलावा देश के कई हिस्सों तक पहुंचे हैं। विदेशों में भी उनके उत्पादों की मांग और पहुंच रही है। नरेश कुमार के अनुसार केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों में उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से पारंपरिक हथकरघा को बाजार उपलब्ध हो रहा है। इससे बुनकरों को अपनी कला के साथ बेहतर आजीविका का अवसर भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाया अभियान

12 Aug 2026

शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली

11 Aug 2026

शुक्लागंज: सौ साल की मियाद बताई, 11 साल में ही दिखी सच्चाई, नवीन गंगापुल पर कई जगह हो गए गहरे गड्ढे

11 Aug 2026

शामली: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11 Aug 2026

शामली: शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने किया हंगामा

11 Aug 2026

कानपुर: बदमाश को किया जिला बदर, बिठूर पुलिस ने की कार्रवाई

11 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में विष्णु एन्क्लेव और पंचशील में जर्जर सड़क और सीवर ओवरफ्लो से तंग लोगों ने लगाया जाम

11 Aug 2026

कानपुर: नशेबाजों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

11 Aug 2026

कानपुर चिड़ियाघर में 18 दिन बाद फिर मरीं सैकड़ों मछलियां

11 Aug 2026

सादाबाद के कुंजलपुर में ट्रांसफार्मर फाल्ट से एक की मौत, दो झुलसे

11 Aug 2026

किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, VIDEO

11 Aug 2026

Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत

11 Aug 2026

डीसी साहब... मेरे चाचा-ताऊ जमीन का कब्जा कर रहे हर बार शिकायत थाने में अटक रही

11 Aug 2026

करनाल एसडीएम कार्यालय में आग... फाइलें और फर्नीचर सहित सबकुछ जलकर राख

11 Aug 2026

कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

11 Aug 2026

फतेहपुर: नाले से कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल को चप्पलों से पीटा, दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

11 Aug 2026

HPRCA Exam Centre: फर्जी आवेदन से परीक्षा केंद्र बदलवाने का आरोप, आयोग की शिकायत पर युवती और रिश्तेदार पर केस

बल्लभगढ़ में कोर्ट के आदेश पर HSVP ने सड़क पर खड़ी की सीमेंट की दीवार

11 Aug 2026

फरीदाबाद में शहीद मनोज कुमार को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

11 Aug 2026

शराब की पेटियों के बीच जाम और डांस: अंजनिया के कथित शराब गोदाम का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

11 Aug 2026

Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़

11 Aug 2026

सोनीपत पावर ग्रिड के खिलाफ किसानों का धरना 64वें दिन भी जारी, बोले- पहले पूरा भुगतान, फिर काम

11 Aug 2026

सोनीपत शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष रही शामिल

11 Aug 2026

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा जींद

11 Aug 2026

सोनीपत ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निधन से इनेलो परिवार को अपूर्णीय क्षति : अभय सिंह चौटाला

11 Aug 2026

पाश्तून रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

शिक्षक एमएलसी चुनाव में जुटे सपा नेता बरेली मंडल प्रभारी ने किया जीत का दावा

11 Aug 2026

CG: महावीर कोलवाशरी से 19.75 टन कोयले का गबन, लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

11 Aug 2026

Damoh News: कलेक्शन राशि लूट का खुलासा, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ रची थी लूट की साजिश

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed