{"_id":"69ccf626da362da27907acd8","slug":"jyoti-of-una-topped-in-the-womens-category-shashi-of-jogindernagar-topped-in-the-mens-category-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191236-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिला वर्ग में ऊना की ज्योति, पुरुष में जोगिंद्रनगर के शशि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिला वर्ग में ऊना की ज्योति, पुरुष में जोगिंद्रनगर के शशि अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में ’रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल’ थीम पर करवाई प्रतियोगिता
ऊना, धर्मशाला, बिलासपुर और मंडी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर के शुभारंभ पर रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित मैराथन करवाई गई। मैराथन को एसडीएम मनीश चौधरी, थाना प्रभारी सकीनी कपूर की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार सुबह आठ बजे जोगिंद्रनगर शहर से शानन प्रोजेक्ट और स्यूरी छपरोट सड़क तक करीब 12 किलोमीटर दौड़ में पुलिस प्रशासन ने हिस्सा लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
महिला वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में ऊना जिला की ज्योति बाला ने पहला, चंबा की प्रिया ने दूसरा, तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में जोगिंद्रनगर के शशि ठाकुर ने पहला, बिलासपुर के अंकित ने दूसरा, सूर्यांश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओँ को मेला प्रशासन ने 7100, 6100 और 5100 रुपये नकद इनामी राशि देकर नवाजा।
मैराथन में शामिल मंडी के नरेंद्र पाल, विपन कुमार, बिलासपुर के अनमोल कुमार, जोगिंद्रनगर के कुलविंद्र, नवीन ठाकुर, ऊना के अभिषेक, प्रिंस राणा, बिलासपुर के नरेंद्र सिंह और मंडी के बॉबी को शानदार प्रदर्शन करने पर मेला समिति ने एक-एक हजार रुपये इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया। महिला वर्ग की मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली धर्मशाला की धाविका नैन्सी, ऊना जिला की पायल रानी, संजना, स्वाती, महक, बिलासपुर जिला की पलक, शारदा चौहान को मेला समिति ने एक-एक हजार रुपये की इनामी राशि भेंटकर नवाजा।
बॉक्स
अंडर-16 वर्ग दौड़ में तनिश और सोनल ने मारी बाजी
मैराथन के दौरान अंडर-16 लड़के और लड़कियों की दौड़ मेला समिति की ओर से आयोजित की गई। 6 किलोमीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के तनिश ने पहला, हरेंद्र ने दूसरा और बिलासपुर होस्टल के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शिवांस, सलमान अली, साहिल, हर्षित, दिव्यांश, कार्तिक, विरेन, आयुष, अंशुल, आरव के शानदार प्रदर्शन पर एक-एक हजार रुपये की इनामी राशि बांटी गई। लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर की धाविका का दबदबा रहा। सोनल ने पहला, बिलासपुर होस्टल की राधिका ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें मेला प्रशासन की और से 4100, 3100 और 2100 की इनामी राशि से नवाजा गया। अंडर-16 वर्ग की दौड़ में हिस्सा लेने वाली धाविका आरुषि, स्मृति, कनिष्का, नेहा, प्रिया, मानसी, खुशी और शगुन को शानदार प्रदर्शन करने पर एक-एक हजार रुपये की इनामी राशि दी गई।
Trending Videos