सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kanta Devi tops in speech and Anjali tops in poetry symposium

Mandi News: भाषण में कांता देवी और काव्य संगोष्ठी में अंजली अव्वल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kanta Devi tops in speech and Anjali tops in poetry symposium
विज्ञापन
मंडी। राजकीय महाविद्यालय निहरी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं काव्य संगोष्ठी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तीकरण से संबंधित अपने विचार एवं रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तीकरण, समानता तथा समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. ऋषभ तथा प्रो. करम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभाई। भाषण प्रतियोगिता में कांता देवी प्रथम व आकृति द्वितीय और काव्य संगोष्ठी में अंजली प्रथम और आयुषी ठाकुर द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. लीलाधर ठाकुर व अन्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed