{"_id":"69f1f175adad937861047a12","slug":"kisan-sabha-raised-the-issue-of-bad-roads-and-ruined-crops-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194816-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसान सभा ने खराब सड़कों का मुद्दा उठाया, फसलें हो रहीं बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसान सभा ने खराब सड़कों का मुद्दा उठाया, फसलें हो रहीं बर्बाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो घेराव की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी क्षेत्र में बुधवार को हिमाचल किसान सभा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग और खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने खराब सड़कों और वीबी-जी रामजी योजना के कार्यों में अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने बताया कि पिछली आपदा के बाद से बालीचौकी–सुधरानी–थाटा खोडथाच सड़क की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। वहीं, नगरूनाल–भेखली सड़क अभी तक बंद पड़ी है। क्षेत्र में मटर, नाशपाती, प्लम सहित कई नगदी फसलें बड़े पैमाने पर होती हैं, लेकिन सड़क बंद होने के कारण फसलें खेतों में ही सड़कर खराब हो रही हैं। भेखली क्षेत्र में मटर की फसल पूरी तरह तैयार है, इसके बावजूद सड़क बंद रहने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान सभा ने मांग की है कि नगरूनाल–भेखली सड़क को शीघ्र खोला जाए।
महेंद्र राणा ने यह भी बताया कि थाटा खोडथाच सड़क पर जगह-जगह डंगे टूटे होने से खतरा बना हुआ है। मरम्मत कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। मनरेगा कार्यों को लेकर भी किसानों ने विरोध जताया। किसान सभा ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन हाजिरी न लगने पर मजदूरों को नियमों के विपरीत घर भेजा जा रहा है।
किसान सभा ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लोक निर्माण विभाग और खंड विकास कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में मनरेगा श्रमिक संगठन थाटा इकाई के अध्यक्ष इंदर सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य गेवराम सहित कई किसान मौजूद रहे।
Trending Videos