{"_id":"6a81f9cdba1c6fd2390e1e6f","slug":"leader-of-the-opposition-jairam-along-with-the-bjym-raised-a-vociferous-protest-outside-the-congress-office-mandi-news-r-399-1-sml1005-511302-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो के साथ गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो के साथ गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम
विज्ञापन
राष्ट्रीय गीत के अपमान करने के विरोध में चौहटा बाजार मंडी में प्रदर्शन करते भाजयुमो पदाधिकारिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मंडी के चौहटा बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया। जयराम ने अपने संबोधन में कहा कि संसद के दोनों सदनों की ओर से यह प्रावधान किया गया है कि वंदे मातरम् को अधूरा नहीं बल्कि पूरा गाया जाना चाहिए।
इसका अनादर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जब राष्ट्रीय गीत की पंक्तियां शुरू हुईं तो वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उचित सम्मान देने से कन्नी काट ली।
विज्ञापन
देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर बलिदानियों और राष्ट्रगीत का यह अपमान देश कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की लालसा में ये लोग संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रहे हैं।
राष्ट्रीय गान या राष्ट्रीय गीत के सम्मान में अनुशासन और सावधान की स्थिति में खड़े होना हर नागरिक का कर्तव्य है लेकिन कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसके विपरीत आचरण किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इस तरह की मानसिकता वाले नेताओं के खिलाफ कानूनी शिकंजा नहीं कसा गया तो जनता इन्हें और कड़ा सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, पूर्ण चंद, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक हीरालाल, वर्तमान विधायक दिलीप ठाकुर, पार्टी महामंत्री पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा, महापौर सुमन ठाकुर सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।